बरेली: पटेल विहार के निवासी व्यक्ति ने दबंगों पर मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप लगाया
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पटेल विहार के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर मकान का ताला तोड़ कर चोरी करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि मोहल्ले के ही दबंगों द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर पैसे और जेवर चोरी कर लिया गया। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।