बरेली: बारादरी पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश
बारादरी थाना पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। जो काफी लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।