बीना: सर्वोदय चौराहा स्थित होटल में बुंदेली कलाकार ने की प्रेस वार्ता, बुंदेलखंड की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी
Bina, Sagar | Nov 20, 2025 ग्रामीण बुंदेलखंड के एक साधारण कलाकार ने आज बुंदेली भाषा और संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया। बीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वेथनी निवासी बुंदेली कलाकार भूपेन ठाकुर ने यहां सर्वोदय चौराहा स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार करीब 1:30 बजे अपने आगामी प्रोजेक्ट 'जोगनिया' की घोषणा की।