दरभंगा: डीएमसीएच में मानवता शर्मसार: लावारिस मरीज को ट्रॉली के बजाय फर्श पर घसीटा वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई के निर्देश
डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गंभीर हालत में इलाज के लिए पहुंचे एक लावारिस मरीज को ट्रॉली उपलब्ध कराने के बजाय सुरक्षा कर्मी द्वारा हाथ पकड़कर फर्श पर घसीटते हुए ट्रायज एरिया तक ले जाने का वीडियो सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मरीज को ऑर्थोपेडिक इमरजेंसी से ट्रायज एरिया ले गय