दरभंगा: दरभंगा के दारुभट्टी चौराहे के निकट कड़ाके की धूप और गर्मी की वजह से बेहोश होकर सड़क पर गिरी युवती,DMCH मे चल रहा है ईलाज
दरभंगा में कड़ाके की धूप और गर्मी से एक युवती लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारूभट्टी चौराहे के निकट बेहोश होकर गिर पड़ी। सड़क पर बेसुध गिरी युवती की स्थानीय लोगों ने सुधि ली और डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद 112 के पुलिसकर्मियों ने 102 पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया और गंभीर युवती को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है।