इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज बाजार से शिक्षक की बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार से बुधवार की संध्या 4: 30 बजे के लगभग एक शिक्षक की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई, जिससे पीड़ित शिक्षक ने थाने में लिखित शिकायत कर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित शिक्षक महेश चौधरी ने बताया की उसका घर नावाडीह थाना रूपव जिला नवादा है, फिलहाल वह अलीगंज प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल कैयार में शिक्षक के रूप में कार्यरत है।