इस्लामनगर अलीगंज: तेलार गांव के समीप मुख्यमार्ग पार कर रहे 8 वर्षीय बच्चे को अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, सड़क जाम
चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलार गांव के समीप मुख्यमार्ग मे सड़क पार कर रहे रोजो मिसञी के 8 वर्षीय पूञ रवि कुमार को एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौद्र डाला जिससे बच्चे की मौत घटना स्थल पर हो गया। आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणो ने नवादा सिकंदरा मुख्यमार्ग को घंटो जमकर सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।