शिवपुरी नगर: छर्च थाना क्षेत्र में हुई कुशवाह समाज के युवक की हत्या का मामला, राठौर समाज ने SP को ज्ञापन देकर की जांच की मांग
छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानपुर गांव में कल कुशवाह समाज के राजेश कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह का शव गैंत में संदीप अवस्था में डला हुआ था। जहां परिजनों ने मेहदेवा गांव के राठौर समाज के लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। जहां पुलिस ने राठौर समाज के एक ही परिवार के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जिसको लेकर राठौर समाज ने SP को ज्ञापन दिया।