होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा व निगरानी समिति की बैठक आयोजित, कलेक्टर रहे उपस्थित
शुक्रवार को जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन,पेयजल आपूर्ति एवं सीवेज परियोजना सहित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।