सबलगढ़: सबलगढ़ तक ट्रेन संचालन की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने झांसी डीआरएम से मुलाकात की
सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र के आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग और स्थानीय पत्रकारों की विशेष पहल को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने झांसी रेलवे मंडल कार्यालय पहुंचकर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार एवं एडीआरएम प्रेम प्रकाश शर्मा से मुलाकात की प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए ग्वालियर से सबलगढ़ तक शीघ्र रेल सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया।