संडीला: भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित को धोखाधड़ी मामले में जेल भेजा गया
भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित को संडीला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।डेरी संचालक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी समेत कई अन्य मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।