जिले में 17 सितम्बर से एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
घर दीप प्रज्ज्वलन से लेकर जन सेवक महाकुंभ जैसे होंगे आयोजन
जिले ने अभियान के सफल आयोजन हेतु जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न
––––
––––
मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा। रायसेन जिले में इस अभियान के प्रभावी और सफल संचालन हेतु रायसेन स्थित सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर्स तथा अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में नागरिकों की सेवा से जुड़े प्रकल्वों का आयोजन क्रमबद्ध रूप से किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान 2026 में अनेक गतिविधियां होंगी जिसमें आर्शीवाद का दीया जलाना, यानि हितग्राही परिवारों के घर पर दीप प्रज्ज्वलन, सेवा चित्र राष्ट्रव्यापी ड्राईंग और भाषण प्रतियोगिता, सेवा स्मरण संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियां, आंगन का मिलन यानि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं बच्चों तथा माताओं की सक्रिय भागीदारी, कहानी बदलाव के तहत सरकार की योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सक्सेस स्टोरी, सेवा ज्योति यात्रा में गांव , जिला स्तर की जनभागीदारी यात्रा, विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ, वड़नगर (गुजरात) से वाराणसी यात्रा जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा-मेरा योगदान के तहत 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी होगी।
#Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026