ईचागढ़: सितु गांव में जंगली हाथी का उत्पात,घर का दरवाजा तोड़ा,अनाज खाया
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु गांव में बीते बुधवार देर रात झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने उत्पात मचाया।हाथी ने विष्णु गोप के घर का दरवाजा को तोड़कर नुकसान पहुंचाया और घर में रखे आलू व अन्य अनाज को खा गया।घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को वन विभाग ने नुकसान का जायजा लिया।गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी मिला कि बिस्टाटांड़ व बीरडीह जंगल के आसपास डेरा जमाए हुए है।