घाघरा: सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी मकरा घाघरा समेत कई विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा और सावन महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन
Ghaghra, Gumla | Jul 29, 2026 सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी मकरा, घाघरा में गुरु पूर्णिमा एवं सावन महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं गौ-पूजन से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित स्वागत भाषण एवं गीत प्रस्तुत किया। शिक्षकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया