महोबा: पनवाड़ी में 40 लाख के घोटाले पर प्रधान को बर्खास्त किया गया, विकास भवन में डीपीआरओ ने दी जानकारी
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 पनवाड़ी ग्राम में 40 लाख रुपये के घोटाले में ग्राम प्रधान संजय दुबे को बर्खास्त कर दिया गया। डीपीआरओ चंद्र किशोर वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि जांच में सफाई कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान और बिना टेंडर धन निकासी का मामला सामने आया। कागजों पर खर्च दिखाया गया, जबकि मौके पर कार्य नहीं मिला। प्रधान की शक्तियां सीज कर तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।