ताखा: ताखा के बंबे में बोरी में बंद मिला सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप
Takha, Etawah | Aug 19, 2026 ताखा क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भर्तियां बंबा में बोरी में बंद अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव भर्तियां चौराहे से कुछ दूरी पर ताखा की ओर बहकर आया था और झाड़ियों में फंसा हुआ था। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।