भिंड नगर: मानपुरा में पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाहा ने 108 विशुद्ध सागर महाराज का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया
भिण्ड जैन समाज के राष्ट्रीय संत 1008 विशुद्ध सागर महाराज आज रविवार शाम 7:30 बजे विहार करते हुए भक्तजनों के साथ निकले।उनके आगमन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी एवं समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में मानपुरा गांव पहुंचे।यहां पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और उनके कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का भव्य स्वागत-सत्कार किया