छतरपुर: जहर खाकर सिटी कोतवाली थाने गुंडा परेड में पहुंचा युवक, ग्वालियर ले जाते समय हुई मौत
सरानी का रहने वाला सुरेंद्र सिंह सिटी कोतवाली थाने गुंडा परेड में जहर खाकर शामिल होने पहुंचा था,जिसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया,जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में आज पोस्टमार्टम कराया गया है। कहीं इस मामले पास सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 5 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी है।