पटना ग्रामीण: मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, पहले बिहारी कहलाना अपमान था, पर अब स्वाभिमान है
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार में महिलाओं को रोजगार के लिए ₹200000 तक की राशि देने के सीएम नीतीश कुमार की योजना की खूब तारीफ की है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हमने जितने भी वादे किए थे एक-एक कर उन सभी को पूरे किए जाएंगे।