आंवला: आंवला के सिरौली में 28 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा, दूसरा फरार
Aonla, Bareilly | Jun 28, 2026 आंवला तहसील की सिरौली पुलिस ने 28 किलो 802 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने शनिवार देररात नौ बजे दी जानकारी में बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।