मेरठ: लिसाड़ीगेट पुलिस ने सुहेल हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, बंद बोरे में आमिर गार्डन कॉलोनी में मिला था शव
Meerut, Meerut | Mar 16, 2024 लिसाड़ीगेट के आमिर गार्डन में नोएडा निवासी सुहेल की हत्या मामले में पुलिस ने अमजद नाम के शख्स को 100 फूटा टावर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह हत्या की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अब तक सुहेल की प्रेमिका, उसकी बहन, प्रेमिका का पहला शौहर व एक अन्य पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।