मेरठ: गंगानगर क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया पड़ोसी युवक,थाने में नहीं हुई सुनवाई,एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला
Meerut, Meerut | Mar 16, 2024 शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने पड़ोसी युवक पर नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।महिला ने बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप गुहार लगाई है।महिला ने बताया कि बीती 12 मार्च को उसकी 15 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया।महिला का आरोप है कि बेटी को ले जाने में युवक के बहन और बहनोई का भी हाथ है।