अकलतरा पुलिस ने तरौद चौक के पास से शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति राजकुमार जगत को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजकुमार जगत के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तरौद चौक के पास एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।