खलीलाबाद: रापतपुर बेलघाट निवासी का शव पंजाब जा रही ट्रेन में मिला, परिजनों में मचा कोहराम
धनघटा थाना क्षेत्र के रापतपुर बेलघाट निवासी 50 वर्षीय राजकुमार का शव गोरखपुर के डोमिनगढ़ क्षेत्र में एक ट्रेन के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों के अनुसार वह पंजाब कमाने के लिए घर से निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।