आंवला: सिरौली थाना क्षेत्र में पीड़ित का सामान और बाइक छीनकर ले गए अज्ञात युवक, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
Aonla, Bareilly | Aug 24, 2024 आंवला के भुर्जीटोला नई बस्ती निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने सिरौली पुलिस को बताया बीते रोज मीरगंज बिजली घर से शाम में अपनी बाइक से आ रहा था तभी शिवपुरी में शिवाला फैक्ट्री के पास मोड़ के समीप मीरगंज की ओर से बाइक से तीन लड़के आए और मेरी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक दिया और बाइक और मेरा मोबाइल तथा बाइक में रखे चार पुराने एक नया बिजली का मीटर छीन कर ले गए।