आंवला: आंवला के बारीखेडा में कोटेदार के चयन को लेकर आरोप, मेडिकल रिपोर्ट देकर प्रधान बचा रहे अपनी इज्जत
Aonla, Bareilly | Aug 24, 2024 तहसील आंवला के ब्लाक रामनगर में ग्राम पंचायत बारी खेड़ा के प्रधान कोटा के चयन को लेकर तीन बार से मेडिकल रिपोर्ट देकर अपनी इज्जत बचा रहे हैं जहां पर बार-बार कोटा के चयन को लेकर दिन व तारीख निर्धारित की जाती है तो वहीं पर ग्राम प्रधान अपनी मेडिकल रिपोर्ट देकर कोटा की चयन की तारीख को बदलवा देते हैं।