मंदसौर: मौत की फैक्ट्री का भंडाफोड़ खेत पर बने सुनसान मकान पर चल रहा था अवैध ड्रग्स का धंधा
"ड्रग फ्री मध्यप्रदेश" अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बालखेड़ी में संचालित एमडी (MD) ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। खेत के बीच बने एक मकान में चल रही इस अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलो 109 ग्राम केमिकल सहित ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए हैं।