नौगावां सादात: नौगांवा सादात में SIR अभियान की रफ्तार तेज, तहसीलदार लकी सिंह ने कई बूथों का किया निरीक्षण
नौगांवा सादात क्षेत्र में चल रहे SIR अभियान को मजबूती देने के लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय नज़र आ रही है। रविवार को तहसीलदार लकी सिंह ने विकास खंड के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया। उनका यह दौरा न सिर्फ अधिकारियों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि अभियान की पारदर्शिता और गति बढ़ाने का संदेश भी देता दिखा।