खागा: कटोघन में चलती बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत, शादी में जाते समय हुआ हादसा, परिजनों का हाल बेहाल
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास चलती बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला कमलेश कुमारी कौशाम्बी जनपद की रहने वाली है जो कौसम्भी से फ़तेहपुर आते समय चलती बाइक से गिरकर मौत हो गई है।