दातागंज: डहरपुर कला गांव के पास चोरी का माल ले जाते हुए चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, तीन फरार, एक को पुलिस के हवाले किया
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर कला गांव के पास चोरी का माल ले जा चोरो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसमें तीन चोर फरार हो गए, एक चोर को ग्रामीणों ने चोरी की गई पम्पिंग सेट सहित पुलिस के हवाले किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अली मोहम्मद पुत्र हसन निवासी ग्राम सराय पिपरिया को मय चोरी के सामान सहित न्यायालय पेश किया है।