नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के निर्देश पर शुक्रवार को स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अति. आयुक्त हरविन्दर ढिल्लन सिंह के नेतृत्व में टीम ने भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार के बाहर लगे ठेले व अस्थायी अतिक्रमण का सर्वे किया। यातायात बाधित होने पर ठेलों को हटाते हुए आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए दो-तीन वै