लाडपुरा: कोटा का कब-बुलबुल दल हरियाणा के लिए रवाना, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रीय कब बुलबुल महोत्सव में लेंगे भाग
Ladpura, Kota | Feb 20, 2026 भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में हरियाणा के गदपुरी (पलवल) में 23 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ‘कब बुलबुल उत्सव’ में भाग लेने के लिए कोटा के आवासन मण्डल स्कूल का दल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हरियाणा रवाना हुआ। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने बच्चों को माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उत्साहपूर्वक विदाई दी।