दूनी: टोंक पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
Duni, Tonk | Jun 28, 2026 अवैध बजरी खनन और परिवहन के विरुद्ध टोंक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। थाना दूनी पुलिस ने 2 ट्रॉली मय अवैध बजरी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। वहीं थाना मेहन्दवास पुलिस ने 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय अवैध बजरी जब्त कर एक मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है।