सुल्तानगंज: एनएच-80 दिलगौरी मोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
सुल्तानगंज-भागलपुर एनएच-80 मुख्य मार्ग पर दिलगौरी मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान दिलगौड़ी पीर दरगाह के समीप रहमत नगर निवासी विजय कुमा