नईसराय: नईसराय में मेन बाजार सहित कई स्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त की
नईसराय पुलिस ने डीजीपी व एसपी विनीत कुमार जैन के निर्देशानुसार तहसील मुख्यालय पर पैदल गश्त की। पेट्रोलिंग दल थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित के नेतृत्व में निकाला गया। पुलिस थाने से पुलिस बल के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग पुराना हाट बाजार, मेन बाजार, बस स्टैंड, शाढ़ौरा रोड तक निकाला गया। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू आपराधिक गतिविधियां रोकना उद्देश्य है।