अभिभाषक संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव त्यागी का स्वागत किया गया। बार संघ सचिव लोकेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि त्यागी को पगड़ी व उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कमलेश सुखवाल, सहसचिव विशाल सिंह भाटी, रोहित खटीक मौजूद रहे।