चित्तौड़गढ़: वर्ष 2022 में तत्कालीन राशन डीलर द्वारा गबन किए गए गेहूं की सजा अब भुगत रहे इंदौरा के लोग: गिरिराज गर्ग, राशन डीलर
गंगरार पंचायत समिति के इंदौरा ग्राम पंचायत मुख्यालय के लोग राशन को लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर है. वर्ष 2022 में तत्कालीन राशन डीलर द्वारा गबन किया गया गेहूं अभी ऑनलाइन शो हो रहा है. राशन डीलर गिरिराज गर्ग ने इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथसोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे जिला कलेक्टर और डीएसओ के नाम ज्ञापन दिया जिसमें गेहूं सप्लाई शुरू करने की मांग की गई.