प्रतापगढ़: आकाशीय बिजली से रूपापुर उपकेंद्र हुआ क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था ठप
रूपापुर उपकेंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से करंट ट्रांसफार्मर जल गया और 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर 3 बजे अधिशाषी अभियंता रामाश्रय चौरसिया के नेतृत्व में अमित गुप्ता, शैलेंद्र कुमार और अन्य कर्मियों की टीम युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी है ताकि जल्द बिजली बहाल की जा सके।