कैंपियरगंज: कैंपियरगंज तहसील में नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण राप्ती नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर कर रहा कटान
नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण कैंपियरगंज के बगल से गुजरने वाली राप्ती नदी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ऐसे में राप्ती, रोहणी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण कैंपियरगंज तहसील में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, कई जगहों पर राप्ती कटान कर रही है, जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन पहुंचकर हर संभव मदद कर रहा है।