कैंपियरगंज: कैंपियरगंज तहसील सहित जंगल कौड़िया समेत तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुबह से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की
कैंपियरगंज तहसील सहित जंगल कौड़िया समेत तमाम मंदिरों में, आज श्रद्धालु सुबह से ही शाम तक लंबी-लंबी कतारों में नजर आए, चुनरी, फुल, नारियल, अगरबत्ती सहित तमाम पूजा की सामग्री को लेकर मां के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई, इस दौरान पुलिस सभी जगह पर मुस्तैद रही।