कैंपियरगंज: राप्ती नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने से कैंपियरगंज के 6 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, ग्रामीण नाव से मदद ले रहे हैं
कैंपियरगंज के बगल से गुजरने वाली राप्ती नदी एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, ऐसे में बढ़ते राप्ती नदी के जलस्तर के कारण कैंपियरगंज तहसील के 6 गांव प्रभावित हुए हैं, 6 गांव में घुसे पानी के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया है, जिसके बाद आपदा विभाग ने वहां पर नाव की व्यवस्था की और सभी को अलर्ट किया है।