उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज मुख्यालय के मॉडल स्कूल का ज़िला शिक्षा पदाधिकारी ने गुरुवार को किया निरीक्षण
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को उदाकिशुनगंज मुख्यालय में चिन्हित किए गए मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीईओ ने बताया कि सभी प्रखंड मुख्यालय में एक मॉडल स्कूल का निर्माण किया जा रहा है ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सके।