राजपुर: राजपुर थाने की पुलिस ने बोलेरो से 243 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
Rajpur, Buxar | Jun 3, 2026 शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 243 लीटर शराब बरामद की है। हालांकि, इस दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि 2-3 जून की रात निकृष टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी 1 संदिग्ध बोलेरो दिखाई दिया।