Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

MRK प्रॉपर्टीज लेकर आया है सभी फरीदाबाद शहर वासियों के लिए कमर्शियल रेजिडेंशियल एवं इंडस्ट्रियल प्लॉट फ्लैट्स संपर्क करें 9899 848 509

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026

MORE NEWS

Dr. BRC Online Swimming Classes क्या हैं?

To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help
📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

#DrBRC #OnlineSwimmingClasses #SwimmingTraining #DrBRCMedicalAcademy #LearnSwimming

Dr. BRC Online Swimming Classes क्या हैं? To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help 📞 Helpline Number: 9312286540 📲 WhatsApp Number: 9560979433 #DrBRC #OnlineSwimmingClasses #SwimmingTraining #DrBRCMedicalAcademy #LearnSwimming

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026

पुलिस प्रेस नोट 22 जून 2025

जुआ खेलने वाले 4 गिरफ्तार,  1,01,590/-रु बरामद,  क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई,

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 21 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत जुआ खेलने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 21 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को गस्त पर मौजूद थी, इसी दौरान गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बडखल झील के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं, जिस पर रेडिंग पार्टी तैयार कर बड़खल झील के पास रेड की गई तथा कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने ईरशाद, आलम, ईरफान वासी गांव बडखल फरीदाबाद व राशिद वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये काबू किया है। अपराध शाखा की टीम ने मौका से 1,01,590/-रु, बरामद किये है। घटनाक्रम के संबंध में थाना सुरजकुण्ड में जुआ अधिनियम का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। 
 
पुलिस प्रवक्ता।

पुलिस प्रेस नोट 22 जून 2025 जुआ खेलने वाले 4 गिरफ्तार, 1,01,590/-रु बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई, फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 21 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत जुआ खेलने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 21 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को गस्त पर मौजूद थी, इसी दौरान गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बडखल झील के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं, जिस पर रेडिंग पार्टी तैयार कर बड़खल झील के पास रेड की गई तथा कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने ईरशाद, आलम, ईरफान वासी गांव बडखल फरीदाबाद व राशिद वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये काबू किया है। अपराध शाखा की टीम ने मौका से 1,01,590/-रु, बरामद किये है। घटनाक्रम के संबंध में थाना सुरजकुण्ड में जुआ अधिनियम का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रवक्ता।

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026

जनता का विश्वास जीतकर अंत्योदय तक पहुंचा रहे सरकारी सुविधाएं: राजेश नागर 
मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार में मिली जनता को राहत 

फरीदाबाद। 
आज रविवार को हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
यहां पार्षद लाल मिश्रा के साथ आये नहर पार स्थित साईं धाम कॉलोनी के निवासियों ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि बिजली निगम उनको कनेक्शन उपलब्ध नहीं करवा रहा है जिससे उनको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएं। इस पर मंत्री राजेश नागर ने मौके पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को फोन कर कल इन सब लोगों की समस्या को सुनकर व्यवस्था को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं मलेरना गांव के रामनगर निवासियों ने डीटीपी इंफोर्समेंट द्वारा की जाने वाली तोड़फोड़ से बचाने की गुहार लगाई।  मंत्री राजेश नागर ने डीटीपी अधिकारी को बताया कि इस कॉलोनी का नाम नियमितीकरण के लिए गया हुआ है। जल्द ही कॉलोनी नियमित होने का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। इसलिए इस काम में जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करें। 
लोगों के साथ आये पार्षद प्रदीप टोंगर ने बताया कि मंत्री राजेश नागर के प्रयास से रामनगर में तोड़फोड़ की गुंजाइश खत्म होने पर लोगों ने खुशी प्रकट की है। उन्होंने बताया कि मंत्री राजेश नागर के घर से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। वह सभी को यथासंभव मदद करते हैं। आज भी सैकड़ों गरीब परिवारों के आशियाने पर लटकी तलवार को हटा दिया गया है। जल्द ही कॉलोनी जब नियमित हो जाएगी तो यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सभी लोग सरकार की नीति नियमों का पालन करें और प्रदेश एवं देश के विकास में अपना सहयोग करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में विश्वास रखती है। जनता का भी विश्वास भारतीय जनता पार्टी सरकार को मिल रहा है यही कारण है कि जनता ने तीसरी बार लगातार केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारों को चुना है। हम जनता के विश्वास को निरंतर कायम रखेंगे। 

फोटो संलग्न हैं

जनता का विश्वास जीतकर अंत्योदय तक पहुंचा रहे सरकारी सुविधाएं: राजेश नागर मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार में मिली जनता को राहत फरीदाबाद। आज रविवार को हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां पार्षद लाल मिश्रा के साथ आये नहर पार स्थित साईं धाम कॉलोनी के निवासियों ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि बिजली निगम उनको कनेक्शन उपलब्ध नहीं करवा रहा है जिससे उनको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएं। इस पर मंत्री राजेश नागर ने मौके पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को फोन कर कल इन सब लोगों की समस्या को सुनकर व्यवस्था को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं मलेरना गांव के रामनगर निवासियों ने डीटीपी इंफोर्समेंट द्वारा की जाने वाली तोड़फोड़ से बचाने की गुहार लगाई। मंत्री राजेश नागर ने डीटीपी अधिकारी को बताया कि इस कॉलोनी का नाम नियमितीकरण के लिए गया हुआ है। जल्द ही कॉलोनी नियमित होने का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। इसलिए इस काम में जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करें। लोगों के साथ आये पार्षद प्रदीप टोंगर ने बताया कि मंत्री राजेश नागर के प्रयास से रामनगर में तोड़फोड़ की गुंजाइश खत्म होने पर लोगों ने खुशी प्रकट की है। उन्होंने बताया कि मंत्री राजेश नागर के घर से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। वह सभी को यथासंभव मदद करते हैं। आज भी सैकड़ों गरीब परिवारों के आशियाने पर लटकी तलवार को हटा दिया गया है। जल्द ही कॉलोनी जब नियमित हो जाएगी तो यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सभी लोग सरकार की नीति नियमों का पालन करें और प्रदेश एवं देश के विकास में अपना सहयोग करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में विश्वास रखती है। जनता का भी विश्वास भारतीय जनता पार्टी सरकार को मिल रहा है यही कारण है कि जनता ने तीसरी बार लगातार केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारों को चुना है। हम जनता के विश्वास को निरंतर कायम रखेंगे। फोटो संलग्न हैं

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026

प्रेस नोट 22 जून 2026

सामुदायिक पुलिसिंग सेल और महिला थाना एनआईटी की पहल, 500 से अधिक लोगों को किया जागरूक

महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति विषयों पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद तथा महिला थाना एनआईटी की ओर से महिला थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, युवतियों एवं आम नागरिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने उपस्थित महिलाओं, युवतियों एवं अन्य लोगों को महिलाओं के विरुद्ध अपराध (Crime Against Women) तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (Child Marriage Act) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बेटियों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को प्रभावित करती है। इससे लड़कियों के अधिकारों का हनन होता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उपस्थित लोगों से बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक रहने और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला थाना एनआईटी की थाना प्रबंधक निरीक्षक माया ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

जागरूकता सत्र के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति विषय पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए कितना घातक साबित हो सकता है। फिल्म में नशे के दुष्परिणामों तथा इससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को सकारात्मक संदेश मिला।

इस अवसर पर लोगों को विभिन्न आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें डायल-112 (आपातकालीन सहायता), 1030 (साइबर हेल्पलाइन), 1033 तथा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) प्रमुख रूप से शामिल रहे। साथ ही नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित MANAS ऐप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

फरीदाबाद पुलिस के इस जागरूकता अभियान के दौरान लगभग 500 लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिला सुरक्षा, बाल अधिकार संरक्षण, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

प्रवक्ता फरीदाबाद पुलिस

प्रेस नोट 22 जून 2026 सामुदायिक पुलिसिंग सेल और महिला थाना एनआईटी की पहल, 500 से अधिक लोगों को किया जागरूक महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति विषयों पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद तथा महिला थाना एनआईटी की ओर से महिला थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, युवतियों एवं आम नागरिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने उपस्थित महिलाओं, युवतियों एवं अन्य लोगों को महिलाओं के विरुद्ध अपराध (Crime Against Women) तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (Child Marriage Act) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बेटियों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को प्रभावित करती है। इससे लड़कियों के अधिकारों का हनन होता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उपस्थित लोगों से बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक रहने और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना एनआईटी की थाना प्रबंधक निरीक्षक माया ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। जागरूकता सत्र के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति विषय पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए कितना घातक साबित हो सकता है। फिल्म में नशे के दुष्परिणामों तथा इससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को सकारात्मक संदेश मिला। इस अवसर पर लोगों को विभिन्न आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें डायल-112 (आपातकालीन सहायता), 1030 (साइबर हेल्पलाइन), 1033 तथा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) प्रमुख रूप से शामिल रहे। साथ ही नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित MANAS ऐप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। फरीदाबाद पुलिस के इस जागरूकता अभियान के दौरान लगभग 500 लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिला सुरक्षा, बाल अधिकार संरक्षण, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। प्रवक्ता फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026

पुलिस प्रेस नोट

*फरीदाबाद में पुराने वाहनों पर शिकंजा, 6 दिन में 73 वाहन जब्त*

*10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी*

फरीदाबाद, 22 जून। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने पुराने एवं प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत पिछले छह दिनों में 73 ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके थे और सड़कों पर दौड़ रहे थे।

यातायात पुलिस द्वारा 16 जून से शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहन न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा करते हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 16 जून से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पिछले 6 दिनों में 73 वाहनों को जब्त किया गया। वर्ष 2026 के दौरान भी यातायात पुलिस लगातार इस दिशा में कार्रवाई कर रही है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में 5, फरवरी में 2, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 102 तथा 21 जून तक 119 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक कुल 254 पुराने और प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पुराने वाहन अधिक धुआं छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही तकनीकी रूप से समय सीमा समाप्ति वाले ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। प्रतिबंधित वाहनों के संचालन से न केवल मानव जीवन खतरे में पड़ता है, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए नागरिक स्वयं जागरूक बनें और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

फरीदाबाद पुलिस की वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का उपयोग न करें। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और शहर के प्रवेश बिंदुओं पर विशेष जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर उन्हें जब्त किया जाएगा।

प्रवक्ता फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट *फरीदाबाद में पुराने वाहनों पर शिकंजा, 6 दिन में 73 वाहन जब्त* *10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी* फरीदाबाद, 22 जून। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने पुराने एवं प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत पिछले छह दिनों में 73 ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके थे और सड़कों पर दौड़ रहे थे। यातायात पुलिस द्वारा 16 जून से शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहन न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा करते हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 16 जून से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पिछले 6 दिनों में 73 वाहनों को जब्त किया गया। वर्ष 2026 के दौरान भी यातायात पुलिस लगातार इस दिशा में कार्रवाई कर रही है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में 5, फरवरी में 2, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 102 तथा 21 जून तक 119 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक कुल 254 पुराने और प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पुराने वाहन अधिक धुआं छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही तकनीकी रूप से समय सीमा समाप्ति वाले ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। प्रतिबंधित वाहनों के संचालन से न केवल मानव जीवन खतरे में पड़ता है, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए नागरिक स्वयं जागरूक बनें और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें। फरीदाबाद पुलिस की वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का उपयोग न करें। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और शहर के प्रवेश बिंदुओं पर विशेष जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर उन्हें जब्त किया जाएगा। प्रवक्ता फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026