मंडी: वन मित्र बनने को 330 युवाओं का टेस्ट, 279 पास
Mandi, Mandi | Feb 6, 2024 वन मित्र बनने के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। मंडी वनमंडल के अंर्तगत कटौला रेंज में वन मित्रों की भर्ती के लिए मंगलवार सुबह शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया।403 अभ्यर्थियों वन मित्र बनने के लिए आवेदन किया है, वन मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 330 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है।