लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने बिजली बिल वसूली, बिजली चोरी व अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के सितंबर माह के राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।