*पट्टी का ऐतिहासिक दशहरा मेला 27 से 29 नवंबर तक*
*29 नवंबर की रात से शुरू होगा भरत मिलाप, 30 नवंबर सुबह आठ बजे होगा समापन*
पट्टी। पट्टी का ऐतिहासिक दशहरा मेला इस वर्ष 27, 28 और 29 नवंबर, शुक्रवार से रविवार तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, भरत मिलाप का आयोजन 29 नवंबर रविवार की रात से शुरू होकर 30 नवंबर सोमवार को सुबह आठ बजे संपन्न होगा।
मेले की तिथियों की जानकारी मेला समिति की ओर से दी गई है। पट्टी के इस ऐतिहासिक मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह रहता है। मेले और भरत मिलाप में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।