पट्टी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, सनातन संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
मुख्य वक्ता हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं बाबा बेलखरनाथ धाम प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी वीर शिवम सिंह ने धर्म रक्षा के महत्व पर रखे विचार
पट्टी, प्रतापगढ़। विजयादशमी के पावन पर्व पर पट्टी नगर के बाईपास स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल ने की। वैदिक परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर सनातन संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं बाबा बेलखरनाथ धाम प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी वीर शिवम सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने गौ रक्षा, धर्म रक्षा, स्त्री रक्षा और परिवार की सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए साहस तथा कर्तव्यबोध आवश्यक है। उन्होंने प्रचलित उक्ति “अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव च” का उल्लेख करते हुए शास्त्र और शस्त्र दोनों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में आचार्य शिवांश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन संपन्न कराया। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर धनंजय सिंह, हर्ष प्रताप सिंह, आलोक सोनी, वेदप्रकाश गुप्ता, अंकित पाण्डेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित पाठक, आशीष तिवारी, विभु सिंह, स्वतंत्र पांडे, आशीष सोनी
Patti, Pratapgarh | Oct 20, 2026