Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार शेखपुरा द्वारा पुलिस केंद्र शेखपुरा एवं नवनिर्मित पुलिस केंद्र मटोखोर का निरक्षण किया, निर्माण कार्य संबंधित प्रगति का जायजा लिया एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। #sheikhpurapolice #Haintaiyarhum #bihar #Biharpolice

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 13, 2026

MORE NEWS

धनराज सिंह कॉलेज, सिकंदरा में प्रायोगिक परीक्षा (Practical) के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से राशि वसूले जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है। विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक हो रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार लगातार भ्रष्ट पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ।छात्र-छात्राओं का आर्थिक शोषण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दी चेतावनी
छात्र छात्राओं के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी, प्रायोगिक परीक्षा में लापरवाही या छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जाता है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संबंधित परीक्षा केंद्र  के बहिष्कार करेगी। मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति से मांग किया ।मामले का तत्काल संज्ञान लें और सभी परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं छात्रहित में परीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ अन्याय नहीं हो।
वायरल वीडियो की पुष्टि Arvind Anand Sheikhpura Khabar  नहीं करता है।

धनराज सिंह कॉलेज, सिकंदरा में प्रायोगिक परीक्षा (Practical) के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से राशि वसूले जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है। विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक हो रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार लगातार भ्रष्ट पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ।छात्र-छात्राओं का आर्थिक शोषण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दी चेतावनी छात्र छात्राओं के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी, प्रायोगिक परीक्षा में लापरवाही या छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जाता है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संबंधित परीक्षा केंद्र के बहिष्कार करेगी। मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति से मांग किया ।मामले का तत्काल संज्ञान लें और सभी परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं छात्रहित में परीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ अन्याय नहीं हो। वायरल वीडियो की पुष्टि Arvind Anand Sheikhpura Khabar नहीं करता है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 13, 2026

SDPO डॉ राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापामारी कर रही थी। पुलिस के भय से छात्रा से दुष्कर्म करने वाला युवक न्यायालय में सरेंडर किया।

SDPO डॉ राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापामारी कर रही थी। पुलिस के भय से छात्रा से दुष्कर्म करने वाला युवक न्यायालय में सरेंडर किया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 13, 2026

जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश।

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को 
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने कड़ा निर्देश दिया। अरियरी प्रखंड और चेवाड़ा प्रखंड में ​पेयजल आपूर्ति और जन शिकायतों का त्वरित निवारण
​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ​आंगनवाड़ी केंद्र: पीएचईडी (PHED) के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय और पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
​यूडीआईडी कार्ड: दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। ​ जिले के सभी अंचलों में अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया।
​राजस्व कार्य: म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया गया। जिले में पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह मंडप के निर्माण में तेजी लाने तथा 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लिए भूमि चिन्हित करने की बात कही गई। जिले के सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। ​न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई
​माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।
​जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार
​ग्रामीण इलाकों के विकास और आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए डीएम ने सभी पंचायतों को यथाशीघ्र सोलर स्ट्रीट लाइट से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, 'प्रोजेक्ट स्व' अभियान के तहत आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने और योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया। ​
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश। आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने कड़ा निर्देश दिया। अरियरी प्रखंड और चेवाड़ा प्रखंड में ​पेयजल आपूर्ति और जन शिकायतों का त्वरित निवारण ​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ​आंगनवाड़ी केंद्र: पीएचईडी (PHED) के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय और पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ​यूडीआईडी कार्ड: दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। ​ जिले के सभी अंचलों में अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। ​राजस्व कार्य: म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया गया। जिले में पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह मंडप के निर्माण में तेजी लाने तथा 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लिए भूमि चिन्हित करने की बात कही गई। जिले के सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। ​न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई ​माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। ​जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार ​ग्रामीण इलाकों के विकास और आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए डीएम ने सभी पंचायतों को यथाशीघ्र सोलर स्ट्रीट लाइट से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, 'प्रोजेक्ट स्व' अभियान के तहत आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने और योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया। ​ इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 13, 2026

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से दिनदहाड़े दुष्कर्म,
पुलिस जांच में जुटी। लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली पीड़िता से मिलने पहुंचे।
शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव का है।परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना 7 जुलाई 2026 को दोपहर में हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा हथियावां कॉलेज में परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने जमुई सांसद अरुण भारती से बात पीड़िता से कराई। इस दौरान ईमाम गजाली ने जिला पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया।

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से दिनदहाड़े दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी। लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली पीड़िता से मिलने पहुंचे। शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव का है।परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना 7 जुलाई 2026 को दोपहर में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा हथियावां कॉलेज में परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने जमुई सांसद अरुण भारती से बात पीड़िता से कराई। इस दौरान ईमाम गजाली ने जिला पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 13, 2026