जालौन में एक निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चार वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। आरोप है कि मासूम की मौत के बाद शव को अस्पताल के अंदर बंद कर दिया गया और अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच में यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मासूम की मौत से परिजनों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बाइट: हरिनन्दन प्रसाद (CMO, जालौन)
Jalaun, Jalaun | Jun 4, 2026